Janjgir : डकैती का प्रयास करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में NSUI का नगर अध्यक्ष भी शामिल, पिस्टल, 5 कारतूस, चाकू और सब्बल जब्त…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने डकैती का प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों में NSUI का नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर भी शामिल है, जिससे बदमाशों ने पिस्टल लिया था. पुलिस ने बदमाशों से पिस्टल, 5 कारतूस, चाकू और सब्बल को जब्त किया है.

 



दरअसल, पेंड्री गांव की दुकान के शटर को डकैती करने 3 बदमाश तोड़ रहे थे. इस दौरान दुकानदार को धक्का देकर बदमाश भाग निकले थे. ये बदमाश, नकाब लगाकर पहुंचे थे. फिर पुलिस ने तीनों बदमाशों चैतन्य दिनकर, चमन, हितेश दिनकर को पकड़ा और पूछताछ में जितेंद्र दिनकर से पिस्टल लेने और तरुण सूर्यवंशी से कारतूस लेने की जानकारी दी. इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा. इस तरह मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!