Sakti Suicide : महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर की खुदकुशी, शव का पोस्टमार्टम किया गया, जैजैपुर थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव की 28 वर्षीय महिला काजल संवरा ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. आज शव का पोस्टमार्टम किया गया. परिजनों ने बताया कि दूसरी बार गर्भपात होने के बाद महिला की तबियत खराब रहती थी.



पुलिस के अनुसार, ओड़ेकेरा गांव के गणेश संवरा की पत्नी काजल तबियत खराब रहने से परेशान रहती थी. परेशान होकर उसकी पत्नी ने गांव के खार के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजवा दिया था. आज शव का पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

error: Content is protected !!