Sakti Big News : पोता गांव के शराब दुकान के पास तेज रफ्तार स्कोर्पियों अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, ड्राइवर सहित 2 की मौत, कोरबा से पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के पोता गांव के शराब दुकान के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. हादसे में स्कोर्पियों सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए मालखरौदा अस्पताल से रेफर किया गया है.

 



जानकारी के अनुसार, कुसमुल गांव के 6 लोग स्कोर्पियों से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए थे. जो कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव कुसमूल लौट रहे थे. देर रात को पोता गांव के पास शराब दुकान स्कोर्पियों अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी.ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन के शीशे तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान ड्राइवर सहित 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं घायलों को इलाज के लिए सक्ती अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!