Akaltara News : कर्मचारी नेता समाजसेवी स्व. राम बाबू शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 19 नवंबर को

अकलतरा. वेल विशर फाउंडेशन द्वारा कर्मचारी नेता, समाजसेवी व शिक्षक स्व. राम बाबू शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर बगड़िया भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन 19 नवंबर को किया जा रहा है. रक्तदान आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि स्व. रामबाबू शर्मा, एक शिक्षक व समाजसेवी के रूप में अपना पूरा जीवन व्यतीत किया. साथ ही वे एक कर्मचारी नेता भी थे. वे सदैव कर्मचारी भाईयों के हित के लिए लड़ाई लड़ी. इस रक्तदान शिविर के माध्यम से हम उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. वेल विशर फाउंडेशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने युवाओं से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेने की अपील की है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

error: Content is protected !!