Akaltra News : खटोला गांव के शासकीय माध्यमिक शाला में NSS कैम्प के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्याम सुंदर सिंह हुए शामिल, रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

अकलतरा. खटोला गांव में शासकीय माध्यमिक शाला में शासकीय डॉ. इंद्रजीत महाविद्यालय के 7 दिवसीय NSS कैम्प के तहत तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्याम सुंदर सिंह शामिल हुए. इस शिविर में सरपंच सहित 20 लोगों ने रक्तदान किया और 35 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया. सभी रक्तदाताओं को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. यहां हंसवाहिनी शिक्षण एवं सेवा समिति के सहयोग से यह रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.



इसे भी पढ़े -  Raipur : दिन भर लगा रहा तांता श्री संकट मोचन हनुमान जी का दर्शन करने के लिए, हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती श्री दूधाधारी मठ में

इस मौके पर सरपंच श्याम सुंदर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की और सभी लोगों को रक्तदान करने करने की अपील की. उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान करना महादान के पुण्य के बराबर काम है. प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य रक्तदान करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : घर में घुसकर डंडे से हमला, 3 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 आरोपी भेजे गए जेल...

error: Content is protected !!