Bilaspur Big Rail Accident : गेवरा रोड से रायपुर जा रही लोकल ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, अब तक 5 से 6 यात्री की मौत की खबर, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक रेल हादसा हो गया. गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक मेमू लोकल ट्रेन आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि लोकल ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

 



घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

सीपीआरओ से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग शाम 4:00 बजे (16:00 बजे) यह हादसा हुआ, जब मेमू ट्रेन का एक डिब्बा मालगाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए है और 5 से 6 लोगों की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

रेलवे प्रशासन ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं.

प्राथमिक जांच में सिग्नल या तकनीकी गड़बड़ी की संभावना जताई जा रही है, हालांकि घटना के कारणों की औपचारिक जांच रेलवे ने शुरू कर दी है.

error: Content is protected !!