Jaijaipur News : कुटराबोड़ गांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, ठठारी गांव के हाईस्कूल के खिलाड़ियों का बजा डंका, प्रतियोगिता में जिपं अध्यक्ष, सदस्य, जपं अध्यक्ष, जैजैपुर सरपंच संघ अध्यक्ष हुए शामिल

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव में सांसद खेल महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य जानकी चंद्रा, जैजैपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे, जैजैपुर सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ठठारी गांव सरपंच ऋषि बनाफर मौजूद थे. जहां कबड्डी प्रतियोगिता में ठठारी गांव के हाई स्कूल के खिलाड़ियों ने जीत हासिल किया. साथ ही, खिलाड़ी रंजीत अजगल्ले ने लंबी कूद के साथ प्रथम पुरुस्कार जीता. खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ऊर्जा और दमखम दिखाया.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

अतिथियों ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव खेल प्रतिभाओं को गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का एक बड़ा अभियान है. इसका उद्देश्य ‘फिट इंडिया, स्पोर्ट्स इंडिया के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाना और स्थानीय, पारंपरिक और लोक खेलों को बढ़ावा देना है. इससे गांव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में नए सत्र 2026-27 का विद्यारंभ संस्कार द्वारा भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ

इस दौरान प्रतियोगिता में सरपंच संघ सचिव गणराज्य चंद्रा, सचिव संघ के अध्यक्ष तुलसी चंद्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे.

error: Content is protected !!