Malkharouda News : बड़ेमुड़पार गांव में मितानिन सम्मान समारोह एवं संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित, भाजपा जिलाध्यक्ष, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष, मालखरौदा सरपंच संघ उपाध्यक्ष रहे मौजूद, मितानिनों को साड़ी, श्रीफल देकर किया गया सम्मानित

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के बड़ेमुड़पार गांव में मितानिन सम्मान समारोह एवं संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा रहे. कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के मूर्ति में माल्यार्पण कर नमन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथों से मितानिनों को साड़ी, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया.

 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल एवं मालखरौदा जनपद पंचायत कवि वर्मा ने कहा कि मितानिन दीदीयों ने गांव की सेहत, सुरक्षा जागरूकता की सच्ची पहरेदार हैं. हर परिस्थिति में आगे बढ़कर लोगों की मदद करना, बच्चों और माताओं की देखभाल, दवा और सलाह घर-घर पहुंचा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

इस अवसर पर कार्यक्रम में मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, मालखरौदा जनपद सदस्य शौखिन बिहारी धिरहे, मालखरौदा सरपंच संघ उपाध्यक्ष दिलदार खूंटे, अंडी सरपंच सूरज महिलांगे, सेरो सरपंच प्रतिनिधि एंथोनी लहरे, झर्रा सरपंच चक्रधारी भारद्वाज, भाजपा मंत्री अरुण शर्मा, मोनू राठौर, मदन यादव, निशांत गबेल, युवा मोर्चा प्रकाश साहू, उपसरपंच बसंती केसर, सचिव कृष्णा चंद्रा सहित बड़ी संख्याएं में मितानिन उपस्थित थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : असम के प्रभारी भूपेश बघेल ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया, छग के इन नेताओं को जगह मिली... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!