Janjgir Arrest : आरक्षक के हाथ को दांत से काटा, डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ की, आरोपी 2 सगे भाई गिरफ्तार…

जांजगीर-चाम्पा. नैला में बाजार के पास डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ और आरक्षक के हाथ को दांत से काटने वाले आरोपी 2 सगे भाई सुदर्शन सूर्यवंशी और शिव सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



दरअसल, नैला में बाजार के पास लोगों से गाली-गलौज की सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची थी, जहां बदमाशों ने डायल 112 के आरक्षक से भी गाली-गलौज की और फिर डायल 112 की गाड़ी में एक बदमाश सुदर्शन सूर्यवंशी ने ईंट फेंक दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. मामले में आरक्षक राहुल सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर नैला उपथाना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था. फिर आरोपी दोनों सगे भाई सुदर्शन सूर्यवंशी, शिव सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त

error: Content is protected !!