JanjgirChampa Arrest : अकलतरा पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी भोला उर्फ दिनेश धिरहि को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश धिरहि के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 74 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी अकलतरा के गुरुघासीदास चौक के पास का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि शाम के समय भोला उर्फ दिनेश धिरहि उसे बेज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा था. उस पर चिल्लाने पर उसके साथ आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट करने लगा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी भोला उर्फ दिनेश धिरहि को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!