Janjgir Awareness Rally : महिला कल्याण सोसायटी द्वारा ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में महिला कल्याण सोसायटी द्वारा ‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत जन जागरूकता रैली निकाली गई. महिलाओं के द्वारा नैला रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक रैली निकाली गई. यहां रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने अपील की गई. इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को विशेषकर युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया. नशा करने से परिवार भी इससे प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए नशा मुक्ति को लेकर रैली निकाली गई.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

महिलाओं ने बताया कि गांव से लेकर शहर तक के युवा नशे की लत की वजह उनका भविष्य और परिवार बर्बाद हो रहा है. नशा से होने वाले दुष्प्रभावों को समझाने के लिए गांव-गांव जाकर रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!