Janjgir Big News : घुंडी नाला पुल में ट्रैक्टर का इंजन लटका, बाल-बाल बचा ड्राइवर, कुछ दिन पहले गेमन पुल पर हुआ था ऐसा हादसा…

जांजगीर के चाम्पा मार्ग पर स्थित घुंडी नाला के पुल में ट्रैक्टर का इंजन लटक गया. हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बचा. ट्रॉली में सीमेंट भरा था, इसलिए इंजन पुल पर लटक गया. नहीं तो ट्रॉली समेत इंजन गिर जाता. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक जाम लग गया था. इसके बाद सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर के इंजन को हटवाया. आपको बता दें, इसी हफ्ते चाम्पा के गेमन पुल पर ट्रैक्टर का इंजन लटक गया था और ड्राइवर बाल-बाल बचा था. इधर, उसी तरह की घटना घुंडी नाला के पुल पर हुई है, जब ट्रैक्टर का इंजन पुल पर लटक गया था.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!