JanjgirChampa Big News : अकलतरा में सड़क हादसा, युवक की मौत, युवती गम्भीर, आक्रोशित लोगों ने 5 घण्टे चक्काजाम किया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया. हादसे में युवक की मौत हो गई, वहीं गम्भीर युवती को बिलासपुर रेफर किया गया है. यह हादसा CCTV में कैद हुआ है. इधर, आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर अकलतरा में 5 घण्टे चक्काजाम कर दिया. बाद में, 4 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद मामला शांत हुआ.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार थाना क्षेत्र के केकराभाट में चलित थाना का हुआ आयोजन, लोगों को सायबर अपराध से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन करने को लेकर जागरूक किया गया, SP प्रफुल्ल ठाकुर रहे मौजूद...

दअरसल, अकलतरा का युवक निकेश टण्डन और एक युवती, बाइक से जा रहे थे, तभी ट्रक ने दोनों को कुचल दिया. फिर युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसके बाद, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. बाद में, तहसीलदार पहुंची. इस तरह 4 लाख रुपये मुआवजा मिलने के बाद 5 घण्टे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ. इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात था.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!