Korba Road Problem : खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, सड़क पर उतरे ग्रामीण, कुर्सी डालकर सड़क पर बैठी महिलाएं, पढ़िए पूरी खबर…

कोरबा. कटघोरा क्षेत्र में सुतर्रा से लेकर जेन्जरा तक खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. यहां महिलाएं सड़क पर कुर्सी रखकर बैठ गई और चक्काजाम कर दिया. चक्काजाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर प्रशानिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे.

 



दरअसल, बदहाल सड़क को लेकर कोरबा जिले में कई तरह के प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में कटघोरा क्षेत्र में एक बार फिर से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन देखने को मिला है. कटघोरा क्षेत्र के लखनपुर के पास महिलाएं सड़क पर कुर्सी रखकर बैठ गई और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर समझाइश दी और आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

आपको बता दें कि सुतर्रा से जेन्जरा तक भारी वाहन चलने के कारण सड़क काफी लंबे समय से खराब है और ग्रामीण सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि, किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया. आखिर में ग्रामीणों को मजबूरीवश चक्काजाम करना पड़ गया. चक्काजाम की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और 1 हफ्ते के भीतर सड़क का काम प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया, तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!