Janjgir : 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी जूनियर चयन ट्रायल में 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ चयन, प्रतिभा आपको आगे बढ़ाती है, लेकिन आपका जज़्बा और मेहनत ही आपको असंभव ऊंचाइयों तक ले जाती है : अमर सुल्तानिया

जांजगीर. एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा भाटापारा–बलौदा बाजार में 05 से 07 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जांजगीर-चांपा जिले का जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल, हैंडबॉल ग्राउंड (डाइट के पास) में सम्पन्न हुआ। जिले के पाँचों विकासखंडों से भारी उत्साह देखने को मिला, बालक वर्ग में लगभग 130 और बालिका वर्ग में करीब 50 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का परिचय दिया।

 



ट्रायल के दौरान कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि मैं चाहता हूँ कि जांजगीर-चांपा के हमारे खिलाड़ी न सिर्फ राज्य स्तर पर चमकें, बल्कि राष्ट्रीय मंच पर तिरंगे के लिए खेलते हुए यह साबित करें कि छोटे कस्बों से निकलने वाला संघर्ष, मेहनत और लगन ही बड़े चैम्पियन बनाती है। याद रखिए—प्रतिभा आपको आगे बढ़ाती है, लेकिन आपका जज़्बा और मेहनत ही आपको असंभव ऊंचाइयों तक ले जाती है।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हितेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “जूनियर खिलाड़ी जिले की खेल ऊर्जा का भविष्य हैं। जोश और अभ्यास से ही बड़े मंच तैयार होते हैं, और आज बच्चों ने शानदार क्षमता दिखाई है।” कार्यक्रम के सह संयोजक व ओलम्पिक संघ के जिला सचिव जितेंद्र कुमार तिवारी ने संचालन करते हुए प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार यादव, रविन्द्र कुमार यादव, रामकुमार प्रधान और योगेश्वर साहू ने ट्रायल को सफलतापूर्वक संपन्न कराते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन भाटापारा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। चयनित खिलाड़ी 04 दिसंबर को ट्रेन से प्रस्थान करेंगे। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान कर अमर सुल्तानिया, जितेंद्र तिवारी और हितेश यादव, साकेत तिवारी, बलराम ध्रुव , संजय कुमार यादव , रविन्द्र कुमार यादव , रामकुमार प्रधान , योगेश्वर साहू , धीरमन आदित्य , विष्णु यादव, संजय साहू द्वारा शुभकामनायें दी गईं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

इस टीम के साथ दल प्रमुख संजय कुमार यादव, कोच रामकुमार प्रधान और मैनेजर रविन्द्र कुमार यादव रहेंगे। जिले में हुए इस सुव्यवस्थित चयन ट्रायल ने युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें मजबूत की हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!