रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जांजगीर-चाम्पा की सांसद कमलेश जांगड़े ने मुलाकात की, ट्रेनों के ठहराव को लेकर किया आग्रह… कुष्ठ आश्रम सोंठी के बारे में अवगत कराया

शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मुलाक़ात कर कोरोना काल में लोकसभा जांजगीर-चांपा में कई ट्रेनों के ठहराव को बंद कर दिया गया था. उन ट्रेनों को पुनः रेलवे स्टेशन पर ठहराव को संचालित करने के लिए आग्रह किया, जिसके लिए रेल मंत्री ने ट्रेनों के जल्द ठहराव हेतु आश्वासन दिया है.



साथ ही लोकसभा जांजगीर-चांपा में स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ में कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए प्रसिद्ध सेवाव्रती कर्मयोगी, पद्मश्री स्व. डा. दामोदर गणेश बापट को 2018 में भारत सरकार के द्वारा उन्हें सामाजिक कार्य के सम्मान में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया था और भारतीय कुष्ठ निवारण संघ के संस्थापक सदाशिव गोविन्द कात्रे (रेलवे में कार्यरत कर्मचारी) के सम्मान में भारतीय डाक विभाग ने 12 नवंबर 2024 को एक विशेष आवरण (पत्र भेजने के लिए Special Cover) जारी किया गया था, जिसके लिए उनके द्वारा बापट की जीवनी की पुस्तिका भेंट कर रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Action : मिडिल स्कूल में छात्रों से पानी भरवाने के मामले में प्रधानपाठक पर गिरी कार्रवाई की गाज, ये हुई कार्रवाई...

error: Content is protected !!