Janjgir News : एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए दो कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर. अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से नवंबर माह में वरिष्ठ पर्यवेक्षक रमेश कुमार गोपाल एवं हेमलाल ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे दोनों कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन. कोसरिया द्वारा उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया गया। मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, एसडी. द्विवेदी, आरएल. ध्रुव, आरके. साव और एन. लकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

तकनीकी भवन के सभाकक्ष में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। रमेश कुमार गोपाल ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 39 वर्ष 1 माह व 19 दिन की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पश्चिम में संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी, जबकि हेमलाल ठाकुर ने 41वर्ष 3 माह व 10दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति कोरबा पूर्व में संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर हुई थी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस. टेकाम द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!