JanjgirChampa Accident Death : बाइक से गिरकर युवक की मौत, शिवरीनारायण क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कुरियारी गांव में गड्ढे में बाइक से युवक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम विशाल कोसरिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



पुलिस के मुताबिक, कुरियारी गांव का युवक विशाल कोसरिया, घर से घूमने निकला था. काफी देर बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजन ने खोजबीन की. उसका मोबाइल चालू था और घण्टी बज रही है. सुबह होने पर गड्ढे में बाइक से गिरे हालत में युवक की लाश पड़ी थी. पास में गड्ढा है. ऐसे में गड्ढे में गिरने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है. शिवरीनारायण पुलिस, मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

error: Content is protected !!