JanjgirChampa Action : वन विभाग की टीम ने लकड़ी की तस्करी करते 2 वाहनों को पकड़ा…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में वन विभाग की टीम ने लकड़ी की तस्करी करते 2 वाहनों को पकड़ा है. जब्त लकड़ी की कीमत 26 हजार रुपये है. मामले में 2 ड्राइवर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और जांच के बाद तस्करी से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी. कोरबा जिले से बलौदाबाजार जिले में लकड़ियां ले जायी जा रही थी. इस दौरान वन विभाग की टीम ने जांच की और लकड़ियों से भरी 2 गाड़ियों को पकड़ा.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

वन विभाग के अफसरों ने बताया कि लकड़ी तस्करी की सूचना के बाद वन अमला अलर्ट हुआ और वाहनों को रोककर दस्तावेज की जांच की गई. इस लकड़ी ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं मिले. इस पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए लकड़ियों के साथ दोनों वाहनों को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!