Champa Attack Arrest : अधेड़ पर चाकू से हमला का मामला, वारदात के बाद फरार हो गया था आरोपी, जांजगीर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने अधेड़ पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी ओमप्रकाश यादव को जांजगीर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. हमला कर कल आरोपी फरार हो गया था. शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर हमला किया गया था. मामला, बहेराडीह गांव का है. इधर, घायल मंगलूराम यादव का इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, कल 29 दिसम्बर को मंगलूराम यादव, तालाब की ओर गया था. वहां ओमप्रकाश यादव मिला और शराब पीने के लिए रुपये देने की मांग की. इस दौरान रुपये नहीं देने पर ओमप्रकाश यादव ने अधेड़ मंगलूराम यादव पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी ओमप्रकाश यादव फरार हो गया था, जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!