JanjgirChampa News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने प्रकाश टण्डन को किया जिलाबदर

जांजगीर-चांपा. जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के प्रस्ताव पर आदतन बदमाश प्रकाश टण्डन को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 में प्रदत्त शक्तियों एवं निहित प्रावधानों का प्रयोग करते हुए प्रकाश टण्डन पिता गुनाराम टण्डन ग्राम बोरसी, थाना पामगढ़ को जांजगीर-चांपा जिला एवं सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, बालौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से आदेश जारी होने के 24 घंटे के भीतर बाहर चले जाने तथा 1 वर्ष की कालावधि तक प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है.

error: Content is protected !!