JanjgirChampa Accident Death : ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत, पामगढ़ के मुख्यमार्ग का मामला

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के मुख्यमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक का नाम विनोद जांगड़े था, जो डूमरपाली गांव का रहने वाला था. ओवरटेक करने के दौरान पहिए के नीचे आने से बड़ा हादसा हुआ है. ट्रक और बाइक सवार युवक, शिवरीनारायण की ओर जा रहे थे, तब यह घटना हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी, वहीं सूचना के बाद पुलिस भी फहुंची और घटनाकारित ट्रक के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है. मामले में जुर्म दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!