JanjgirChampa Teacher Arrest : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में व्याख्याता गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में व्याख्याता कुंजकिशोर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि व्याख्याता ने हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी और सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था. व्याख्याता कुंजकिशोर, स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद में प्रभारी प्राचार्य थे, तब ये आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. फिलहाल, वे भुईगांव के हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर में पदस्थ हैं. शिकायत के बाद पामगढ़ थाना में शिकायत हुई थी. इसके बाद पामगढ़ पुलिस ने BNS की धारा 299 के तहत जुर्म दर्ज किया था. फिर आज व्याख्याता कुंजकिशोर की गिरफ्तारी की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष गतिविधियों का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!