Sakti News : मुक्ताराजा में ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में जिपं सभापति आयुष शर्मा, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा हुए शामिल

सक्ती. नगर पंचायत बाराद्वार के मुक्ताराजा मैदान में आयोजित ग्रामीण टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, पार्षद अजय सिंह राजपूत एवं सिविल ठेकेदार संघ के अध्यक्ष रविन्द्र खांडे उपस्थित रहे. अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है. प्रतियोगिता में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹30,000, उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में ₹15,000 (रविन्द्र खांडे के तरफ से) तथा मैन ऑफ द सीरीज को ₹2,500 की राशि प्रदान की जाएगी. उद्घाटन मैच के साथ ही प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसे देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!