Sakti News : हसौद के शहीद जवान कमलेश साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा, हसौद थाना प्रभारी राजेश पटेल सहित गांव के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के हसौद में शहीद जवान कमलेश साहू की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी शहादत को याद किया गया. कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा, हसौद थाना प्रभारी राजेश पटेल, बीडीसी विजय केशी, शहीद जवान के माता-पिता तारा बाई, मुंगेश्वर साहू, छोटा भाई यशवंत साहू सहित गांव के लोगों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की. 13 दिसंबर 2023 को नारायणपुर जिले में नक्सली हमले में आईईडी विस्फोट के दौरान जवान कमलेश साहू शहीद हो गए थे.



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

आपको बता दें, सक्ती जिले के हसौद में कमलेश साहू का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को हुआ था. बचपन से ही कमलेश साहू में सेवा और कर्तव्य के प्रति गहरी निष्ठा थी. बड़े होकर उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती होकर देश सेवा की राह चुनी. पुलिस बल में रहते हुए वे नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा बने और अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए 13 दिसंबर 2023 को नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र स्थित आमदाई घाटी में हुए नक्सली हमले में आईईडी विस्फोट के दौरान जवान कमलेश साहू शहीद हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : भोजपुर में श्री गुहा निषादराज जयंती के अवसर पर शोभायात्रा और झांकी का प्रदर्शन 23 मार्च को, धीवर समाज के लोगों ने विधायक को आमंत्रित किया...

error: Content is protected !!