JanjgirChampa Accident Death : अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, सवार 1 व्यक्ति की मौत, 5 लोगों को आई मामूली चोट, बिर्रा क्षेत्र में हुआ हादसा

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा क्षेत्र के नकटीडीह गांव में अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ऑटो में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 5 लोगों को मामूली चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, चाम्पा से ऑटो में सवार होकर 6 लोग बिर्रा की ओर जा रहे थे. इस दौरान नकटीडीह गांव में ऑटो अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ऑटो में सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 5 लोगों को मामूली चोट आई है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंची और शव को मर्च्युरी भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!