Sakti News : डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

सक्ती. संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर छग नागरिक सुरक्षा मंच के समस्त पदाधिकारी साथियों ने नगर के स्थित अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित कर अमर रहे के जयघोष के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.



पुण्यतिथि पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र, जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अमन डालमिया, प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता, दुर्गश राठौर, मीडिया सह प्रभारी ओकार यादव, महासचिव गोविन्द देवागन, कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, गोवीन्दा निराला, मनोज सोनी, सुरेश साहू, रामनारायण, महिला विंग की अध्यक्ष नेहा गुप्ता, कोषाध्यक्ष झरना साहू ,।उपाध्यक्ष विघा साहू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालकर उद्बोधन किया. साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से लगी हुई सतनाम बस्ती में घूम कर सभी को डॉ. भीमराव अंबेडकर के कार्यों से अवगत करवाया गया.

इसे भी पढ़े -  ज्यादा प्रोटीन खाने से सेहत नहीं बनती, किडनी खराब होती है! जानिए दिनभर में कितना प्रोटीन लेना है सही

error: Content is protected !!