Sheorinarayan Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने जुआ खेलने वाले 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार, जुआरियों से 14 हजार 9 सौ जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने जुआ खेलने वाले 3 जुआरी प्यारेलाल कुम्भकर, मनोज केंवट, राजेश्वर केंवट को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार जुआरी, शिवरीनारायण के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवरीनारायण के नदी किनारे कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलने वाले 3 जुआरी प्यारेलाल कुम्भकर, मनोज केंवट, राजेश्वर केंवट के कब्जे से 14 हजार 9 सौ रुपये को जब्त तीनों को गिरफ़्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!