JanjgirChampa Marriage Break : महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, समझाइश पर परिजन माने…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के बारगांव में महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई है. विभागीय अफसरों की सूचना के बाद पुलिस की टीम पहुंची और लड़की की उम्र की जानकारी ली तो 17 साल निकली. इस पर परिजन को समझाइश दी गई और बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया. इस तरह परिजन ने शादी रोकने की सहमति जताई और 18 वर्ष होने के बाद लड़की की शादी करने की बात परिजन ने कही.

 



आपको बता दें, जिले में इस वित्तीय वर्ष 15 बाल विवाह रुकवाया गया है और पिछले साल 26 नाबालिगों का विवाह रुकवाया गया था. साथ ही, जिले को बाल विवाह मुक्त करने की दिशा में भी विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!