Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ राज्य गठन होने के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती महोत्सव आयोजन जा रहा है. इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अकलतरा ग्रामीण वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम तिलई में रजत जयंती महोत्सव शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर साहू जनपद सदस्य, भूतपूर्व सैनिक रोहित सारथी , ललित कौशिक, राम गुप्त, रामगोपाल कौशिक एवं सहायक यंत्री बीएल जांगड़े उपस्थित थे.



कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विगत 25 वर्षों में संरचना विकास एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई. साथ ही ग्रामीणों को विद्युत विभाग द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई. अतिथियों ने अपने उद्घोषणा में विद्युत विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं 25 वर्षों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां हेतु बधाई दी गई. साथ ही, विद्युत विभाग के कर्मचारी की लगातार मेहनत हेतु सराहना करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर विद्युत बिल का भुगतान करते हुए विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करें.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

सहायक यंत्री बीएल जांगड़े ने कहा कि जांजगीर जिले में उपभोक्ताओं की संख्या में 25 साल में 2 लाख से वृद्धि हुई है, साथ ही विद्युत मंडल द्वारा विद्युत लाइनें ट्रांसफार्मर एवं कनेक्शन की संख्या में अनुपातिक कार्य करते हुए उपभोक्ताओं का हमेशा ख्याल रखा गया है .

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

शिविर में एकल बत्ती कनेक्शन धारी ऐसे उपभोक्ता जो सजग रूप से विद्युत का मितव्ययिता के साथ उपयोग कर रहे हैं, ऐसे घरेलू गैर घरेलू , कृषि पंप उपभोक्ता जो बिना किसी विलंब के सही समय पर विद्युत का भुगतान कर देते हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. अकलतरा ग्रामीण क्षेत्र के प्रधानमंत्री मुक्त बिजली बिल योजना के प्रथम पांच हितग्राही उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. शिविर में हितग्राहियों के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

error: Content is protected !!