Attack Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने तलवार से हत्या करने की नीयत से हमला करने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने तलवार से हत्या करने की नीयत से हमला करने वाले फरार आरोपी नीरज तिवारी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ BNS की धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्रवाई की है. पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार आरोपी नीरज तिवारी, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, प्रतीक शुक्ला ने 16 जुलाई को शिवरीनारायण थाना में रिपोर्ट लिखवाई थी कि उसके दोस्त हर्षवर्धन तिवारी ने राजेन्द्र शर्मा से 13.55 एकड़ जमीन को 1 करोड़, 60 लाख रुपये में खरीदा था, जिसे देखने 15 जुलाई को वह और उसका दोस्त, कुछ मजदूरों को लेकर तेंदुआ गांव गए थे, जहां खरीदी जमीन की जोताई करवाकर दोनों वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में नीरज तिवारी, सूरज तिवारी तलवार लेकर खड़े थे, फिर जमीन की जोताई कराने की बात को लेकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से तलवार से हमला किया था. इसकी वजह से उसके दोस्त हर्षवर्धन तिवारी को गंभीर चोट आई थी और उसके साथ भी मारपीट की गई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

एफआईआर में बाद शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी सूरज तिवारी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया था, वहीं फरार आरोपी नीरज तिवारी की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी. पुलिस ने हत्या की नीयत से हमला करने वाले फरार आरोपी नीरज तिवारी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!