CG Big News : जांजगीर पहुंचे मंत्री खुशवंत साहेब का बड़ा बयान, ‘छग के युवा मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें, यह है सरकार का प्रयास’, ’28 से 31 जनवरी से रायपुर में रोजगार मेला लगेगा, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को दिया जाएगा ऑफर लेटर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर पहुंचे कौशल विकास, रोजगार और तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब ने मीडिया से खास बातचीत में कहा है कि युवाओं के विश्वास पर सरकार खरा उतरी है. पहले युवाओं का भविष्य असुरक्षित हो गया था. युवाओं का पहले इंजीनियरिंग से मोह भंग हो रहा था, लेकिन इस साल इंजीनियरिंग में 20 फीसदी सीटें ज्यादा भरी हैं. उन्होंने कहा कि छग के युवाओं को भाजपा सरकार हुनरमंद बना रही है. छग के युवा मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें, यह प्रयास है. इस तरह अभी 28 से 31 जनवरी से रायपुर में रोजगार मेला लगेगा, जहां 15 हजार से ज्यादा युवाओं को ऑफर लेटर देंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार हर सेक्टर में काम कर रही है और साढ़े 8 लाख करोड़ का एमओयू हुआ है. युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है. इस तरह छग के युवा खेल की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं. छग में जीरो टॉलरेंस पर कहा कि विष्णुदेव की सरकार, जीरो टॉलरेंस पर काम करती है. आगे भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सख्ती से सरकार काम करेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!