JanjgirChampa Constable Arrest : गांजा की अवैध रूप से बिक्री करने परिवहन करने वाले मुख्य आरोपी आरक्षक और एक अन्य नाबालिग बालक गिरफ्तार, 15 किलो 7 सौ ग्राम गांजा और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 15 किलो 7 सौ ग्राम गांजा की बिक्री करने परिवहन करने वाले मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू और एक अन्य नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है. नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त कार को आरक्षक से जब्त किया है. गिरफ्तार आरक्षक, महासमुंद जिले में पदस्थ है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी एक कार में सवार 2 युवक गांजा की बिक्री करने परिवहन कर रहे है. पुलिस ने घेराबंदी करके कार सवार मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू और एक अन्य नाबालिग बालक के कब्जे से 15 किलो 7 सौ ग्राम गांजा जब्त करके दोनों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी आरक्षक चंद्रशेखर साहू को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है, तो नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!