Champa Big Arrest : आरक्षक समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 4 नाबालिग, चाम्पा और जांजगीर की चोरी का बड़ा खुलासा… इस तरह करते चोरी…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है और आरक्षक शशिकांत कश्यप समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 4 नाबालिग है. आरक्षक शशिकांत कश्यप, अभी पुलिस लाइन में पदस्थ था. पुलिस ने चाम्पा और जांजगीर के 3 चोरी का खुलासा करते हुए सरिया, ग्रेनाइट और अन्य सामग्री समेत चोरी में प्रयुक्त बाइक, पिकअप को जब्त किया है.

 



दरअसल, जांजगीर और चाम्पा में सरिया और भवन निर्माण सामग्री की लगातार चोरी हो रही थी. इसके बाद, पुलिस ने अलर्ट होकर जांच शुरू की और मुखबिर लगाया. इस तरह चोरी का खुलासा हुआ है और मास्टरमाइंड आरक्षक शशिकांत कश्यप निकला, जिसके द्वारा चोरी करवाया जाता था. ये बदमाश, पिकअप लेकर जाते थे और उसमें भवन निर्माण सामग्री को पिकअप में भरकर चोरी कर भाग जाते थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

रात में निकलने के पहले रेकी करते थे और चोरी के बाद आरक्षक के निर्माणाधीन मकान के पास सामग्री को डंप करते थे. पुलिस ने आरक्षक शशिकांत कश्यप, उदय यादव, राजू देवांगन और मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं 4 नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!