JanjgirChampa Crocodile News : कोटमीसोनार गांव में तालाब के पास फिर से मगरमच्छ मिला, क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में तालाब के पास फिर से मगरमच्छ मिला है. ग्रामीणों ने 4 फ़ीट के मगरमच्छ को पकड़ा और प्रदेश के एकमात्र क्रोकोडायल पार्क कोटमीसोनार में मगरमच्छ को छोड़ा गया. आए दिन गांव में मगरमच्छ मिलते रहता है, क्योंकि कुछ दूरी पर बांध है, जहां मगरमच्छ है और वहां से गांव तक मगरमच्छ पहुंच जाते हैं.

 



आपको बता दें, कोटमीसोनार के तालाबों में मगरमच्छ फैले थे और कई बड़ी घटनाएं हुई थी, लोगों की जान भी गई थी. इसके बाद, 2006 में क्रोकोडायल पार्क बनाया गया और कोटमीसोनार के तालाबों में फैले 100 से ज्यादा मगरमच्छ को शिफ्ट किया गया था. बीते 20 बरसों में मगरमच्छों की संख्या बढ़ी और अब यह आंकड़ा 4 सौ पार कर गया है.

error: Content is protected !!