JanjgirChampa News : नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 कार्यक्रम आयोजित, भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कौशिक हुए शामिल

जांजगीर-चाम्पा. विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष देश के अलग-अलग राज्यों से आए युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में विचार प्रकट किए. 50 लाख प्रतिभागियो के प्रतियोगिता मे शामिल हुये. जिसमें 3000 हजार लोग चयनित हुये जो देश के राजधानी भारत मण्डपम नई दिल्ली मे 09 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित हुआ. विकसित भारत निर्माण मे अपने विविध क्षेत्रो मे कला एवं प्रतिभा को प्रदर्शित किए. युवा नेतृत्व, राजनीति,शिक्षा, चिकित्सा कृषि, व्यापार, विज्ञान, अंतरिक्ष, जल, थल, नभ,स्टार्टअप, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्लोबल, अनन्य प्रतिभा युवा खेल कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित माई भारत कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति मे युवाओं ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया और विकसित भारत निर्माण के लिये प्रधानमंत्री को सुझाव प्रस्तुत किये, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम मे जांजगीर-चाम्पा जिले के भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक ने अपनी सहभागिता निभाई. 12 जनवरी के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री ने विकसित भारत निर्माण हेतु युवाओं को जागृत होकर राष्ट्र निर्माण विकसित भारत हेतू सहयोग देने की बात कहीं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!