JanjgirChampa News : केरा गांव में सरपंच संतोष कोसले के नेतृत्व में चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में पूर्व गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास एवं पूर्व छग खनिज विकास निगम बोर्ड के अध्यक्ष गिरीश देवांगन रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. मकर संक्रांति मेला समापन अवसर पर ग्राम केरा के चित्त्रोत्पला गंगा तट पर महाआरती का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने किया. विधायक व्यास कश्यप सहित अनेक जन प्रतिनिधि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए.

 



जानकारी के अनुसार नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम केरा में मकर संक्रांति मेला समाप्ति के अवसर पर चित्त्रोत्पला गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया, लोग इसमें बड़ी संख्या मे श्रद्धा -भक्ति के साथ सम्मिलित हुए. अतिथियों का सम्मान शाल, श्रीफल से किया गया.

राजेश्री महन्त रामसुंदर महाराज ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हम सभी सनातन धर्मावलंबियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है इस अवसर पर स्नान,दान, पूजा अर्चना, जप तप सभी का अनंत गुना फल प्राप्त होता है. आप लोगों ने महाआरती का आयोजन किया है यह हम सब के लिए गौरव का विषय है, महानदी छत्तीसगढ़ राज्य की जीवन रेखा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि आप लोगों ने मुझे बनाया है मेरे स्थान पर यदि आदरणीय गिरीश देवांगन को बनाते तो यहां महानदी में पुल निर्माण का लंबित मांग तत्काल पूरा हो जाता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल ने यहां के विकास पर बहुत ध्यान दिया आज उनके प्रतिनिधि के रूप में गिरीश देवांगन आए हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

कार्यक्रम के अध्यक्ष देवांगन जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री को आना था किंतु आज उनके डोंगरगढ़ जिले में तीन कार्यक्रम हैं इसलिए यहां आने में बहुत देरी हो जाती, उन्होंने आप सभी से क्षमायाचना की है और मुझे आप लोगों के समक्ष भेजा है, फिर कभी वे आएंगे, मेला स्थल तक सीसी रोड निर्माण, लाइट की व्यवस्था, महाविद्यालय की स्थापना आदि अनेक कार्य भूपेश बघेल ने यहां के लिए किया है, यह सब उन्हें याद है. लोगों को विधायक ब्यास कश्यप ने भी संबोधित किया.

ग्राम वासियों की एक ही मांग है

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

उल्लेखनीय है कि ग्राम केरा वासियों की एक ही मांग है वे चाहते हैं कि केरा से महानदी के दूसरे तट पर स्थित ग्राम देवरहा, मिर्चिद के बीच पुल का निर्माण हो जाए इससे आवागमन में लोगों को अत्यधिक सुविधा होगी. जिला मुख्यालय बिलाईगढ़ जाने के लिए 40 किलोमीटर का सफर तय करना होता है जो केवल 10 किलोमीटर में सिमट जाएगी.

कंचन जोशी लाइव कार्यक्रम का आयोजन

मकर संक्रांति मेला समापन के अवसर पर कंचन जोशी लाइव रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ, इसमें ग्राम वासियों तथा आसपास के क्षेत्र वासियों की बड़ी संख्या में भीड़ उपस्थित हुई, लोग देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए डटे हुए थे. महाआरती के अवसर पर जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए पूरा मंच उनसे भरा हुआ था. विशेष रूप से आलोक चंद्राकर, रामकुमार पटेल, मंजू सिंह, कमलेश सिंह, नारायण खंडेलिया, संदीप अग्रवाल, ज्योति किशन कश्यप, नेहा साहू, हर प्रसाद साहू, पंकज शुक्ला, गौरव सिंह, रामचरण साहू, गुलजीत सिंह तथा उनके अतिरिक्त ईश्वर देवांगन, भैरव केसरवानी, माधुरी नरेश आदित्य, सरपंच संतोष कोसले मुकेश आदित्य, वेद प्रकाश देवांगन, समीर वैष्णव, गोपाल धीवर, दिलचंद देवांगन,राजू यादव, हेतराम धीवर, अजेश बंजारे, विक्रांत देवांगन, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का विधिवत संचालन बलिराम देवांगन ने किया.

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!