JanjgirChampa News : धान खरीदी के विषय मे भ्रामक आंकड़े प्रस्तुत न करें विपक्ष, विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार अपने वादों पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी : इंजी. रवि पाण्डेय

जंजगीर-चांपा. ‘जांजगीर-चाम्पा जिले में हो रही धान खरीदी के विषय में भ्रामक आकड़े प्रस्तुत न करें विपक्ष, विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार अपने वादों पर शत प्रतिशत खरा उतरेगी’ उक्त बातें किसानो के धान खरीदी के मुद्दे पर जांजगीर-चांपा विधायक के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों के द्वारा अनुविभागीय कार्यालय के घेराव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय ने कहीं. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धरना देना आंदोलन करना अच्छी बात है पर 20 प्रतिषत किसानों का धान नहीं बेचने जैसे भ्रामक आकड़े प्रस्तुत कर लोगों को भ्रमित करना ठीक नहीं।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

इंजी. पाण्डेय ने बताया कि खरीफ विपणन वर्श 2024-25 मे जिले मे पंजीकृत 1,26,949 किसानों में से 1,19,517 किसानों ने अर्थात 94 प्रतिशत ने अपना धान बेचा था और वर्तमान विपणन वर्ष 2025-26 मे पंजीकृत 1,26,043 किसानों मे से 1,11,517 किसान अर्थात 93 प्रतिशत किसान अपना धान बेच चुके है और अभी 4 दिनों का समय सीमा बाकी है. जारी टोकन मे भी बिक्री न होने की बातें भी भ्रम करने वाली है जब कि अभी तक जिले मे जारी 1,27,303 टोकन मे 6,16,376 मिट्रिक टन धान की खरीदी होनी थी. जिसमें से 6,05,318 मिट्रिक टन धान अर्थात 98 प्रतिशत धान जारी टोकन मे से खरीदी हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा कुछ किसानों के टोकन के लिये जो आवेदन आए है उसे सहकारिता सत्यापन कर एक दो दिनों मे टोकन जारी कर सभी किसानों का धान खरीदा जायेगा. इंजी. पाण्डेय ने कहा कि विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार किसानों के हित मे किए गये वादों को शत प्रतिशत पूरा करेगी.

error: Content is protected !!