दुर्ग. प्रार्थी तापस मंडल द्वारा आरोपी अंकित कुमार रैकवार के विरुद्ध नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने के संबंध में माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत परिवाद प्रस्तुत किया गया था।









प्रार्थी के अनुसार आरोपी द्वारा नगर निगम रायपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रारंभ में 50,000 रुपये प्राप्त किए गए थे। नौकरी नहीं लगने पर आरोपी द्वारा उक्त राशि वापस कर दी गई। इसके पश्चात मंत्रालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर दिनांक 21.05.2025 से 24.08.2025 के मध्य अलग-अलग तिथियों एवं विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से कुल 5,90,000 रुपये प्राप्त किए गए।
सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 1202/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं अन्य गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा संबंधित बैंकों से रकम के लेनदेन की जानकारी प्राप्त की गई।
थाना सुपेला पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर आरोपी अंकित कुमार रैकवार को छतरपुर, मध्यप्रदेश से हिरासत में लेकर थाना सुपेला लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रार्थी से प्राप्त रकम विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से लेना तथा खर्च करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा प्रार्थी को 10,000 रुपये वापस करना भी बताया गया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



