ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर द्वारा ’संविधान बचेगा तभी भारत देश बढ़ेगा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देश में 24 जनवरी 2026 को जांजगीर स्थित अटल चौक में प्रातः 10ः00 बजे ’’संविधान बचेगा तभी भारत देश बढ़ेगा’’ विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं लोगों में संविधान के प्रति सम्मान, सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रप्रेम तथा कला के प्रति रुचि विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नीलम सिंह द्वारा दिए गए प्रेरणादायक परिचय वक्तव्य से हुआ, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात शिक्षक हेमंत द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत रूजेल एवं उनके समूह द्वारा दी गई वाद्य यंत्र प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत की लय और ताल ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद श्रेयम द्वारा प्रस्तुत एकल गीत ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया।



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : रेलवे स्टेशन नैला में चला स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिलाई स्वच्छ शहर की शपथ

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसका निर्देशन एवं मार्गदर्शन प्रकाश पांडेय द्वारा किया गया। नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इसके पश्चात प्रसन्न मोदी द्वारा प्रस्तुत एकल गीत तथा विद्यालय कोयर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ने कार्यक्रम को ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों द्वारा भी एकल गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम में पहर पाटनी ने भारत माता के रूप में मंच पर सशक्त भूमिका निभाई, जो सभी के लिए गर्व और भावनात्मक क्षण रहा। इस कार्यक्रम मुख्य अभ्यागत के रूप में गोकुल रावटे (सी.ई.ओ. जिला पंचायत, जांजगीर-चाम्पा), ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जांजगीर-चाम्पा), ललन कुमार पटेल (यातायात पुलिस प्रभारी, जांजगीर-चाम्पा), रवि पाण्डेय (भाजपा नेता, जांजगीर) एवं महंत कुमार शर्मा एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  30 जनवरी शहीद दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

गोकुल रावटे द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्रिलियंट स्कूल द्वारा आयोजित यह नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम सराहनीय है। उन्होने आगे कहा कि- इसी तर्ज पर वंदे मातरम के 150वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिये ब्रिलियंट परिवार को प्रेरित किया। ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान बचेगा तभी भारत देश बढेगा विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है साथ ही इसी प्रकार आगे भी देशभक्ति कार्यक्रम करने की सलाह दी गई। रवि पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रिलियंट संस्था द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की गुंज दिल्ली के राजपथ तक सुनाई देगी। तत्पश्चात् विद्यार्थियों को सागर पाठक (साईबर क्राइम इंजार्च) द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कराया गया। पूरे कार्यक्रम में नीलम, प्रकाश, हेमंत, योगेश, महेश्वरी, ऋषभ एवं दिनेश ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या महोदया ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजकों की प्रशंसा की तथा इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। संपूर्ण कार्यक्रम सफल, अनुशासित एवं अत्यंत सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!