Akaltara News : अकलतरा के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के तत्वावधान में ‘नारी सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित, अकलतरा नगर पालिका की अध्यक्ष दीप्ति सारथी, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शांति भारते हुई शामिल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के वार्ड 10 में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘नारी सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर पालिका की अध्यक्ष दीप्ति सारथी, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शांति भारते शामिल हुई. इस दौरान कार्यक्रम में शिव के आध्यात्मिक संदेश के साथ नारी की गरिमा, भूमिका और सशक्त योगदान पर सारगर्भित विचार रखे गए.

 



इस दौरान बीके स्वाति दीदी ने कहा कि नारी ही सम्यक और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है तथा राजयोग के माध्यम से वह आत्मिक सशक्तिकरण प्राप्त कर सकती है.

error: Content is protected !!