केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को फिर नजर अंदाज किया गया : विवेक सिंह सिसोदिया

जांजगीर-नैला. नगर पालिका परिषद के पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता विवेक सिंह सिसोदिया ने कहा है कि केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को फिर नजर अंदाज किया गया है. बजट में राहत कम प्रचार ज्यादा है. देश महंगाई की मार झेल रहा है, लेकिन आम आदमी को सिर्फ भाषण मिले, राहत नहीं. बजट में स्थाई नौकरियों की व्यवस्था नहीं, लेकिन स्किल के नाम पर आश्वासन दिए गए. किसानों की आय दोगुनी करने का दावा फिर दोहराया गया, लेकिन एमएसपी की कानूनी गारंटी,खाद बीज की बढ़ती कीमतों और सिंचाई समस्याओं पर सरकार मौन है. कुल मिलाकर यह बजट जनता का नहीं, कुछ चुनिंदा वर्गों का बजट है। इसमें आत्मनिर्भर भारत का नारा तो है, लेकिन आम भारत की चिंता नहीं है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य निखिल कहरा ने एक बार फिर द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रौशन, नेशनल आर्मव्रेस्टलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

error: Content is protected !!