Janjgir-Akaltara Big News : 18 दिन बीत जाने के बाद भी बीच सड़क से नहीं हटाए गए जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर, सड़क हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन, रात के वक्त फिर से हादसे होने का खतरा बढ़ा, 3 ट्रेलर के भीषण हादसे में 1 की हुई थी मौत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में कोयला से भरे ट्रेलर में टक्कर होने से भीषण आग लगने की वजह से 2 ट्रेलर जलकर खाक हो गए थे, लेकिन हादसे को 18 दिन बीत जाने के बाद जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर बीच सड़क में पड़े हुए हैं. इसकी वजह से आने-जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 2 ट्रेलर के बीच सड़क में पड़े रहने से मौके पर हर पल हादसे होने की आशंका बनी हुई है. खासकर, रात में राहगीरों की जान पर खतरा अधिक बना हुआ है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कृषि विभाग ने 500 बोरी उर्वरक जब्ती की कार्रवाई की, कई दुकान संचालकों को नोटिस जारी, कल भी हुई कार्रवाई...

दरअसल, 8 फरवरी को कोटगढ़ गांव में 2 ट्रेलर के बीच में जोरदार टक्कर हुई थी. इस दौरान बलौदा की ओर आ रहा ट्रेलर भी टकरा गया था. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर पिछले 18 दिनों से बीच सड़क में पड़े हुए हैं, जिसे हटाने के लिए प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है और अन्य सड़के हादसे का शायद इंतजार है ? आगजनी के बाद ट्रेलर में लगे रिफ्लेक्टर पूरी तरह से जल गए हैं, जिससे रात के वक्त मौके पर फिर से हादसे होने का खतरा बना हुआ है. अब देखने वाली बात होगी कि अफसर, इस दिशा में क्या करते हैं ?

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Constable Action : आरक्षक को लाइन अटैच किया गया, SP ने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!