Janjgir-Baloda Big News : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, दुकानदार के बेटे की जिंदा जलकर मौत, आगजनी से लाखों का सामान जला, 6 दमकल की गाड़ी ने 6 घण्टे में काबू पाया, परिजन सदमे में…

हरीश साहू
जांजगीर-बलौदा. बलौदा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई. 3 मंजिला दुकान में ही दुकानदार का परिवार रहता था. आगजनी के बाद परिवार के 5 लोग फंस गए थे. फिर 4 लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन एक लड़का अंदर फंस गया था और भीषण आग से नहीं निकल सका. 6 घण्टे बाद लड़के की लाश मिली. 6 घण्टे तक 6 दमकल की गाड़ी से आग बुझाने की कवायद की और काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया. यहां रेस्क्यू टीम ने आग बुझाने दीवार को भी तोड़ा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Arrest : दुकान में डेटोनेटर फेंककर ब्लास्ट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार पहुंचे. यहां पुलिस बल तैनात रहा. आगजनी की वजह से कोरबा-बिलासपुर मार्ग 6 घण्टे बाधित रहा. आगजनी से लाखों का सामान जल गया है, वहीं लड़के की मौत के बाद परिजन सदमे में है. आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  प्रशिक्षण महाभियान : अमर सुल्तानिया ने संगठन विस्तार के दिए मंत्र, कार्यकर्ताओं में बढ़ा आत्मविश्वास, बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती

error: Content is protected !!