Janjgir-Nawagarh Arrest : नवागढ़ पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से शराब पीने के लिए रुपये की मांगकर उससे मारपीट करने वाले आरोपी चेतन कोसले को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, नवागढ़ के ट्रैक्टर चालक ने बताया कि 31 जनवरी को चेतन कोसले ने शराब पीने के लिए रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर आरोपी चेतन कोसले ने गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके मोबाइल को फेंककर तोड़ दिया था. मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था. इधर, पुलिस ने मामले में आरोपी चेतन कोसले को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!