Janjgir Big News : चेन स्नेचिंग की शिकार हुई 3 महिलाएं, सोने की चेन की कीमत लाखों में, 1 महिला जांजगीर तो 2 महिला चाम्पा की रहने वाली…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में चेन स्नेचिंग की शिकार 3 महिलाएं हो गई. चोरी गई 3 चेन की कीमत लाखों में है. इनमें 2 महिला चाम्पा तो एक महिला जांजगीर की रहने वाली है. ये महिलाएं, जांजगीर में भागवत कथा सुनने पहुंची थी, जहां गले में पहनी चेन की चोरी हो गई. मामले की सूचना सिटी कोतवाली को दी गई है. इस तरह जांजगीर में गिरोह फिर सक्रिय हो गया है. जिला मुख्यालय जांजगीर में चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. पीड़ित महिलाओं ने सिटी कोतवाली में चेन स्नेचिंग की घटना होने का आवेदन दिया है. आज पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया जाएगा और CCTV की जांच कर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पता लगाया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर कार्रवाई, 3 पिकअप वाहनों के संचालकों पर जुर्माने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!