Janjgir Big News : अपर कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, कलेक्टोरेट के अंदर परिसर में जमीन पर बैठ गए फ्लाईएश ब्रिक्स व्यापारी, घण्टे भर तक गरमाया रहा माहौल, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बम्हनीडीह क्षेत्र के फ्लाईएश ब्रिक्स व्यापारी, कलेक्टोरेट के अंदर परिसर में जमीन पर बैठ गए. यहां ये व्यापारी, अवैध लाल ईंट भट्ठे पर कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे, क्योंकि अवैध ईंट भट्ठे की वजह से फ्लाईएश ब्रिक्स का व्यापार प्रभावित हो रहा है.



इस दौरान घण्टे भर तक माहौल गरमाया रहा. जिस वक्त यह वाकया हुआ, कलेक्टोरेट में कलेक्टर मौजूद नहीं थे. कलेक्टोरेट परिसर में बम्हनीडीह क्षेत्र के फ्लाईएश ब्रिक्स व्यापारियों की नाराजगी के बाद जांजगीर SDM सुब्रत प्रधान पहुंचे और बात की. करीब घण्टे भर बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

सबसे खास बात यह है, अपर कलेक्टर के दुर्व्यवहार के बाद ज्ञापन को व्यापारियों ने नाराज होकर फाड़ दिया. बाद में, एसडीएम ने अपर कलेक्टर से व्यापारियों की चैंबर में मुलाकात कराई. अब अफसरों ने कहा है कि अवैध लाल ईंट भट्ठों पर टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी. देखने होगा, पहले कुछ कार्रवाई नहीं हो रही थी, आगे क्या होता है ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!