Janjgir Big News : झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक सील, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला के दर्रीपारा में झोलाछाप डॉक्टर का क्लिनिक सील किया गया है. स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की है. इस मौके पर जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी, नवागढ़ BMO डॉ. यशपाल खन्ना मौजूद रहे. यहां अवैध रूप से क्लिनिक संचालित होने पर प्रशासन की टीम ने सील किया है. मौके से इलाज की सामग्री जब्त किया गया है. आपको बता दें, पहले भी इस क्लिनिक को सील किया गया था. फिर यह फिर से खुलने लगा तो शिकायत अफसरों तक पहुंची और फिर एक बार क्लिनिक सील किया है.



इसे भी पढ़े -  Durg Big News : बीकॉम फाइनल के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अंग्रेजी पेपर की परीक्षा तिथि बदली...

error: Content is protected !!