जांजगीर बड़ी खबर : घेराबंदी की तो पुलिस पर फायरिंग, बदमाश का हाफ एनकाउंटर, जिले में पहली बार हुई ऐसी वारदात… अन्य 8 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल, रॉड, डंडे और 4 लाख जब्त, फायरिंग स्थल पर पहुंचे SP…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में बदमाश और पुलिस के बीच पहली बार फायरिंग हुई है. बोड़सरा गांव में पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस ने बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर किया है. बदमाश रामनाथ गोंड़ के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. वारदात के बाद घटनास्थल पर एसपी विजय पांडेय पहुंचे. पुलिस ने गिरोह के सरगना बदमाश के कब्जे से देशी पिस्टल जब्त किया है.



दरअसल, 27 से 29 जनवरी तक शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में 6 डकैती, हत्या के प्रयास के मामले में 8 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा था और नौवें बदमाश मास्टरमाइंड रामनाथ गोंड़ को पकड़ने सुबह-सुबह पुलिस की घेराबंदी की तो वहां भागने के लिए बदमाश ने देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula Big News : मुलमुला क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद, मशरूम उत्पादन के लिए संग्रहित 90 ट्रैक्टर पैरा में आग लगाई गई, पिकअप में भी आग लगाने की हुई कोशिश... मुलमुला क्षेत्र में बढ़ा अपराध, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?

2 दिनों की वारदात में बदमाशों के हमला से 13 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 3 गम्भीर घायल हैं और तीनों बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती हैं. 2 घायल कोमा में है और उनकी हालत बेहद नाजुक है. पकड़े गए 8 बदमाशों से पुलिस ने रॉड, लोहे की पाइप, डंडा, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, मोबाइल और 4 लाख 9 हजार नगद जब्त किया है, वहीं मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड़ के कब्जे से देशी पिस्टल जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सेवा सहकारी समिति के विक्रेता की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, अनियंत्रित होकर ईंट से टकराई, विक्रेता की हुई मौत, रेफर के दौरान जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम

error: Content is protected !!