Janjgir Big Problem : फ्लाईएश को डंप कर भंडारण करने से ग्रामीण परेशान, अफसरों को परवाह नहीं, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, विधायक ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बिरगहनी गांव में फ्लाईएश को डंप कर भंडारण किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों को प्रदूषण से परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने विधायक ब्यास कश्यप को समस्या से अवगत कराया तो विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. विडंबना यह है कि विधायक के पत्र के बाद प्रशासन गम्भीर नहीं है और बिरगहनी गांव में फ्लाईएश को अवैध तरीके से डंप कर भंडारण करने का सिलसिला जारी है. मार्ग में आवागमन करने वालों को भी परेशानी होती है, लेकिन इसकी परवाह किसी भी अफसर को नहीं है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Death : युवक की हुई मौत, जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया...

शिकायत के बाद जांच करने के लिए पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर के अधिकारी पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की और मुख्य शिकायत वाली जगह की जांच ही नहीं की. इससे भी ग्रामीणों में नाराजगी है और फ्लाईएश की धूल से परेशान हैं.
मामले में विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि ग्रामीणों ने शिकायत की तो उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखा है. ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है. कार्रवाई नहीं हुई तो चक्काजाम समेत अन्य आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Durg Big News : नंदिनीनगर थाना प्रभारी सस्पेंड, SP ने की कार्रवाई...

error: Content is protected !!